पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस चौकी सिकन्दरपुर परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सिकन्दरपुर सुनील कुमार ने की।

बैठक में क्षेत्राधिकारी (सीओ)रसड़ा, थाना प्रभारी निरीक्षक, राजस्व विभाग के अधिकारी, गणमान्य नागरिक, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एसडीएम सुनील कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है और किसी भी उपद्रवी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

क्षेत्राधिकारी ने सभी से त्योहारों के अवसर पर समय-समय पर प्रशासन को सूचित करने तथा किसी भी नई परंपरा को शुरू करने से पहले अनुमति लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी और पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आगामी त्योहार के संबंध में प्रशासन को अपने सुझाव एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया। वहीं, हिन्दू समाज के प्रतिनिधियों ने पर्व को लेकर अपने विचार रखे।

अंत में एसडीएम ने सभी से शांति, सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि “यह शहर हम सबका है, इसकी शांति और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।” ईश्वर सरकार नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर प्रवीण कुमार सिंह ने किया

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…

44 minutes ago

Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…

54 minutes ago

IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…

1 hour ago

United States-Iran तनाव: ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश देने का किया दावा, परमाणु कार्यक्रम रोकना बताया मकसद

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान की सुप्रीम लीडरशिप को खत्म करने के दावे के बीच…

1 hour ago

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

8 hours ago