28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा

12,170 अभ्यर्थी होंगे शामिल

9 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 28 स्टैटिक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।

जनपद में 14 मई को प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार 14 मई को जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। उक्त परीक्षा में 12,170 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। सुबह 9.30 से 11.30 बजे सामान्य अध्ययन-1 व दोपहर 2.30 से 4.30 बजे सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा होगी। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 28 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा के दौरान अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और प्रत्येक केंद्र की निगरानी करें।
डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा से जुड़े समस्त तैयारियों को समय से पूर्व करा ले और लोक सेवा आयोग के द्वारा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगने चाहिए। परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी दी जाए। आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाए।परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट मशीन एवं परीक्षा को प्रभावित करने वाली गतिविधियां न हो ।
जिलाधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में ग़ैरजनपद के परीक्षार्थी भी आएंगे। उन्हें परीक्षा केंद्र के विषय में जानकारी देने के लिए रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क बनाये जाएंगे । डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति बधित न हो और अभ्यर्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। परीक्षा की शुचिता को किसी भी दशा में भंग नहीं होने दिया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम योगेश कुमार गौड़, डीआईओएस विनोद राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शंकराचार्य विवाद पर CM योगी का विधानसभा में बयान, कानून-व्यवस्था पर सख्त संदेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

48 minutes ago

आगरा में प्री मेगा विधिक सेवा शिविर, नागरिकों को मिली योजनाओं की जानकारी

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक…

52 minutes ago

औरैया: डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी का ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण, किसान रजिस्ट्री व शिक्षा पर सख्त निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत सौहरी गढ़िया, बिरूहूनी एवं…

54 minutes ago

पन्नून हत्या साजिश केस: निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क कोर्ट में कबूला जुर्म

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में रहने वाले खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नून…

1 hour ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर, तैयारियां तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में 22 फरवरी…

1 hour ago

शिक्षा से सशक्तिकरण की ओर कदम, बाल विवाह के खिलाफ एकजुट छात्राएं

विद्यालय स्तर पर चला सशक्त अभियान, बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्राएं हुईं जागरूक मऊ…

2 hours ago