डीएम ने स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी
सत्येंद्र कुमार ने समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय धनेवा-धनेई में स्थापित स्ट्रांग रूम व मतगणना संबंधी अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आर.ओ. ए.आर.ओ. टेबल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मतगणना के दौरान शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बैरिकेटिंग का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक आर.ओ. के पास कम्प्यूटर आपरेटर की व्यवस्था रहे, मतगणना संबंधी आवश्यक कार्यो में तनिक भी विलंब न होने पाए। इस संदर्भ में उन्होंने बी.आर.सी. पर नियुक्त कम्प्यूटर आपरेटरों को भी मतगणना कार्यों हेतु सम्बद्ध करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि सम्पूर्ण मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी जाय, जिससे निष्पक्ष व पारदर्शी मतगणना को सुनिश्चित किया जा सके,तथा ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा सके जो मतगणना में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने सभी आर.ओ. को निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने के लिए कहा और इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश भी दिए।

नगर निकाय की मतगणना 13 मई को होनी है, जिसके लिए 70 टेबलो पर 870 मतगणना कार्मिको की डियूटी लगाई जा रही है। 09 मई 2023 को मतगणना कार्मिकों की आई.टी.एम. चेहरी में सुबह 08 बजे से ट्रेनिंग दिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान संतोष कुमार राय मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

8 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

12 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

12 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

12 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

13 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

13 hours ago