पब्लिक रेटिंग को लेकर पयागपुर थाना नंबर वन बना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देशों के तहत एडी जी जोन गोरखपुर द्वारा पब्लिक अप्रूवल रेटिंग को लेकर बहराइच पुलिस से हर महीने ट्विटर पर पब्लिक से वोटिंग द्वारा फीडबैक लिया जाता है ।ताकि जिले के प्रत्येक थानों की जनता के बीच लोकप्रियता का पता लगाया जा सके , थाने के द्वारा किए गए कार्यों से जनता कितनी संतुष्ट नजर आती है | इसी के तहत बहराइच जिले के पयागपुर थाने को लेकर पिछले फरवरी महीने में पब्लिक के बीच ट्विटर के माध्यम से फीडबैक जानने के लिए लोगों को डायरेक्ट ट्वीट या लिंक के जरिए ट्वीट करने को अवगत कराया गया ।लोगों ने बढ़ चढ़कर पयागपुर थाने के पक्ष में कार्यशैली थाना पयागपुर की देखते हुए फीडबैक दिया । जिससे जिले में थाना पयागपुर पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में नंबर वन रैंक प्राप्त किया। थाना पयागपुर के प्रभारी राजकुमार पांडेय की कार्यशैली जनता के बीच बहुत ही लोकप्रिय है, क्योंकि जनता की समस्या का उचित समाधान समय रहते ही इनके द्वारा कर दिया जाता है । इन्हीं के नेतृत्व में पयागपुर की पुलिस भी काफी कुशलता से कार्य कर रही है । छोटे एवं बड़े बुजुर्ग जब कोई अपनी समस्या लेकर इनके पास आते हैं तो यह लोगों के दर्द को समझते हुए उचित समाधान करते हैं। जनता असंतुष्ट ना होने पाए ।पयागपुर क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार चौरसिया, हरी राम वर्मा,सुनील रावत,अमित तिवारी आदि लोगों का कहना है, कि थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय का जनता के प्रति उचित व्यवहार ही इन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना रहा है ।और सभी से मित्रवत व्यवहार भी करते हैं । थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय बताते हैं कि मेरे मन में बचपन से ही जनता की सेवा करने का भाव चल रहा था ,और जब मौका मिला तो जनता की सेवा बड़े मनोभाव से कर रहा हूं । जनता के बीच रहकर बहुत ही गौरवान्वित महसूस करते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

1 hour ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

3 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

3 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

3 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

4 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

4 hours ago