संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के छितरापार गांव में जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार दुधारा थाना क्षेत्र के छितरापार गांव निवासी कपिल देव का काफी दिनों से पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। किसी बात को लेकर वृहस्पतिवार को दोनों में वाद-विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पटिदारों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बुजुर्ग कपिल देव की हत्या कर मौके से फरार हो गए। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार मय पुलिस बल पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश कर रही है।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…