संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हैसर बाजार मलौली में तैनात चिकित्सक डॉ. राजेश तिवारी के स्थानांतरण के विरोध में शुक्रवार को दर्जनों मरीजों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने डॉ. तिवारी को कुशल, सेवाभावी और व्यवहारकुशल चिकित्सक बताते हुए कहा कि डॉ. तिवारी बिना किसी भेदभाव के सभी मरीजों का उपचार करते हैं और बाहर की महंगी दवाएं नहीं लिखते हैंl जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत मिलती है। उनकी मांग है कि डॉ. तिवारी का स्थानांतरण निरस्त किया जाए और उन्हें यथावत कार्यरत रहने दिया जाए।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बीके चौधरी ने बताया कि डॉ. तिवारी का स्थानांतरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक प्रशासनिक निर्णय है, जिस पर स्थानीय स्तर से कोई कार्यवाही संभव नहीं है।
पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…
बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…
कुशीनगर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दशहरे की तैयारियों और मेले की रौनक के बीच चार परिवारों…
गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…
पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…