राहगीर हो जाएं सावधान पत्नी सहित जा सकती है आप की भी जान: पीडब्ल्यूडी सड़क

भाटपाररानी /देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)
भवानी छापर रामपुर से प्रतापपुर वाया थाना श्रीरामपुर मार्ग राहगीरों के लिए साबित हो रहा काल जहां एक ओर आए दिन ही राही इस सड़क पर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। वहीं 05 मई 2024 को दिन के समय 10.45 बजे सिसवा जगदीशपुर जिला सिवान (बिहार) निवासी राकेश मिश्र जो पति पत्नी विनीता मिश्रा सहित दोनों लोग अपने निजी कार्य वस मैरवा बाजार के लिए जा रहे थे कि इस बीच ही श्रीरामपुर थाने से महज 25 से 30 मीटर पहले ही पीडब्ल्यूडी के मुख्य सड़क पर बने जान लेवा ब्रेकर के वजह से दुर्घटना का शिकार हो गए।
प्राप्त समाचार के मुताबिक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भवानी छापर रामपुर/प्रतापपुर मुख्य मार्ग वाया श्रीरामपुर थाना रोड अपने राहगीरों के लिए ही काल साबित होता जा रहा है बताया जा रहा है की जहां एक ओर आए दिन ही राही इस सड़क पर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं।
वहीं इसके जिम्मेदार सुधि लेने को तैयार नहीं हो रहे हैं । अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस राह पर चलने वाले राही इसी तरह कब तक दुर्घटना का शिकार होते रहेंगे वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जान लेवा ब्रेकर को या तो हटाया जाना चाहिए। अथवा मानक के अनुरूप निर्मित होना चाहिए था ताकि हल्की ब्रेकर होने पर दुर्घटना ना होने पाए। हाल ही में 05 मई 2024 को दिन में हुए दुर्घटना में सिसवा जगदीशपुर जिला सिवान (बिहार) निवासी राकेश मिश्र जो पति पत्नी सहित दोनों लोग निजी कार्य वस मैरवा बाजार के लिए जा रहे थे कि इस बीच ही श्रीरामपुर थाने से पहले ही पीडब्ल्यूडी के द्वारा निर्मित मुख्य सड़क मार्ग पर बने अवैध जान लेवा ब्रेकर के वजह से दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। जब इसकी सुधि लिए जाने हेतु पीडब्ल्यूडी के अभियंता से दूरभाष पर पत्रकार द्वारा वार्ता की गई तो उनका कहना है दिखवा लेता हूं वैसे जनता कहती है ब्रेकर लगवाएं दुर्घटना होता है सरकार से मनाही है फिर भी दिखवा लेते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली तिराहे से पुलिस ने दबोचा

दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…

28 seconds ago

खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…

34 minutes ago

दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और 80 हजार नकदी ले उड़े चोर

तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…

38 minutes ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ प्रहार

पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…

43 minutes ago

शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…

50 minutes ago

खेत में लावारिस मिला नवजात, ग्रामीणों की तत्परता से बची मासूम की जान

मकान के पीछे खेत में पड़ा था नवजात शिशु, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; स्वास्थ्य परीक्षण…

58 minutes ago