बनारस स्टेशन पर क्यू आर कोड स्कैन के माध्यम से यात्री कर सकेंगे किराये का भुगतान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के बनारस रेलवे स्टेशन के यूटीएस काउंटर पर फेयर रिपीटर में यूपीआई से भुगतान की सुविधा को सफलता पूर्वक प्रारंभ कर दिया गया है। भारतीय रेलवे पर फेयर रिपीटर में क्यू आर कोड की सुविधा उपलब्ध कराने वाला वाराणसी पहला रेल मंडल है। इसके तहत अब पैसेंजर यूटीएस टिकट लेते समय यूपीआई से सीधे स्कैन करके पेमेंट कर सकेंगे। इस सुविधा हेतु प्रोग्राम बनाने में (सी आर आई एस) रेलवे सूचना प्रणाली संगठन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस सुविधा में रेल यात्री अपने वांछित गंतव्य की सूचना यूटीएस काउंटर पर बतायेगा जिसपर उसके यात्रा विवरण के अनुसार क्यू आर कोड जेनरेट होगा जिसको स्कैन करने के बाद टिकट का फेयर उनके मोबाइल में आ जायेगा, जिसे पैसेंजर यूपीआई/बैंकिग ऐप/ई वालेट से भुगतान कर अपना टिकट प्राप्त कर सकता है ।

क्यू आर कोड स्कैन से टिकट बनाने के निम्नलिखित फायदे हैं
यह पूर्णत कैशलेस बुकिंग है।
यात्रियों को चेंज की परेशानी नहीं होगी।
जितना टिकट का अमाउंट है वह ऑटोमेटिकली इसमें दिखाने लगेगा और स्कैन करने के बाद यात्री के मोबाइल में अपने आप fetch हो जाएगा जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के अनुसार बनारस स्टेशन के सेकेण्ड इन्ट्री पर तीन टिकट काउंटरों पर यह सुविधा प्रदान की गयी है, प्रथम इन्ट्री पर निर्माणाधीन सात काउंटरों पर भी यह सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त वाराणसी मंडल के अन्य स्टेशनों यथा वाराणसी सिटी में 8 यूटीएस काउंटरों पर,गाजीपुर सिटी में 7 यूटीएस काउंटरों पर, मऊ में 6 यूटीएस काउंटरों पर,आजमगढ़ में 6 यूटीएस काउंटरों पर,बलिया में 6 यूटीएस काउंटरों पर,सीवान में 6 यूटीएस काउंटरों पर,मैरवां में 2 यूटीएस काउंटरों पर,कप्तानगंज में 2 यूटीएस काउंटरों पर,देवरिया सदर में 6 यूटीएस काउंटरों पर,बेल्थरा रोड में 5 यूटीएस काउंटरों पर,सलेमपुर में 5 यूटीएस काउंटरों पर,भटनी में 5 यूटीएस काउंटरों पर,सुरेमनपुर में 5 यूटीएस काउंटरों पर तथा थावे में 5 यूटीएस काउंटरों पर भी शीघ्र ही यह सुविधा आरम्भ की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

1 hour ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

1 hour ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago