गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) खोराबार में शादी विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निर्मानाधीन कल्याण मंडपम का नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य अभियंता संजय चौहान एवं सी एंड डी एस के अवर अभियंता ओपी यादव आदि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा ओपी यादव को ग्राउंड फ्लोर पर बनाए जाने वाले किचन को शिफ्ट करके हॉल को और बड़ा बनाने, ऊपर के फ्लोर पर बनने वाले सूट को कम करके कमरो की संख्या बढ़ाने एवं कल्याण मण्डप के सामने पेड़ पौधे लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके बाद नगर आयुक्त द्वारा एकला बंधा पर लेगेसी वेस्ट के निस्तारण कार्य एवं निर्माणाधीन पशु शवदाह गृह का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त द्वारा लिगेसी वेस्ट का निस्तारण कर रही फर्म को 12 मार्च तक एकला बांध पर समस्त कूड़े के निस्तारण को पूर्ण कराने हेतु, निर्देशित किया गया। साथ ही निर्माणाधीन पशु शवदाह गृह के चारों तरफ बाउंड्रीवाल एवं बंधे से शवदाह गृह तक सड़क आदि के निर्माण हेतु मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य अभियंता संजय चौहान, सहायक अभियंता एन0डी0 पांडेय, अवर अभियंता अवनीश भारती, सूरज शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।
फोटो X CJP के तीन नेता रिहा होते ही बरसे, बोले- पुलिस ने किडनैप किया;…
फोटो फाइल परवेज परवाज दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, कई मुकदमों से रहा सुर्खियों में; गोरखपुर…
फोटो X चेन्नई में मेट्रो का नया दौर शुरू, जानिए कब से आम यात्रियों को…
यूपी में चाइनीज मांझे का खूनी खेल! वाराणसी में साड़ी कारोबारी की मौत, आखिर प्रतिबंध…
फोटो goo दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई और पाबंदियां: सुप्रीम कोर्ट ने साफ की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…