आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के सभासद प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल प्रदान करने के लिये, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी द्वारा मुझे अधिकृत किया गया है। अधिकार पत्र के अनुसार नगर पालिका अध्यक्षों एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के पद के प्रत्याशियों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर से एवं सभी सभासद प्रत्याशियों को मेरे हस्ताक्षर से सिंबल प्रदान किये जायेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी द्वारा प्रेषित इस आशय का अधिकार पत्र डीडीओ आजमगढ़ को सौंप दिया गया है।
जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने आगे बताया कि नगरपालिका और तीन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है। 100 सभासद पद के प्रत्याशियों की सूची तैयार है जो शीघ्र जारी कर दी जायेगी और अन्य शेष नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का पैनल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित किया जा रहा है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…
घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…
लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…
सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…
योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…