विभाजन की विभीषिका: बनारस रेलवे स्टेशन पर लगी फोटो प्रदर्शनी

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) वाराणसी मंडल के बनारस रेलवे स्टेशन  पर “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गयी । इस अवसर पर  स्टेशन निदेशक लवलेश राय, स्टेशन अधीक्षक विनय सिंह ,मुख्य हित निरीक्षक जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित स्टेशन पर विभिन्न विभाग से कार्यरत रेल कर्मचारी एवं रेल यात्री उपस्थिति थे ।
विभाजन विभीषका की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि प्रकाश डालते हुए स्टेशन निदेशक लवलेश राय ने बताया की भारत की स्वतंत्रता इतनी आसान नहीं थी, इसके साथ भीषण सांप्रदायिक हिंसा आई जिसने एक मिलियन से अधिक लोगों की जान ले ली। ब्रिटिशों की ‘फूट डालो और राज करो’ नीति ने भारत में सांप्रदायिकता के बीज बोए, जिसे बाद में जिन्ना और मुस्लिम लीग ने अपने दो-राष्ट्र सिद्धांत के साथ बढ़ावा दिया। यही देश के बंटवारे  का मुख्य कारण बना। कुछ ही हफ्तों में 12 मिलियन लोगों ने, जिनमें अधिकांश हिंदू और सिख थे, नई अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को पार किया। एक मिलियन से अधिक लोग मारे गए, हजारों बच्चे लापता हो गए, हजारों महिलाएं त्रासदी की शिकार हुई और पंजाब और पश्चिम बंगाल विशेष रूप से अराजकता की स्थिति बनी थी । मैं विभाजन में अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों भारत वासियों को शत शत नमन करता हूँ | बनारस स्टेशन पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी को भारी संख्या में रेल यात्रियों ने देखा और विभाजन की विभीषिका के दर्द को गहराई से महसूस किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

7 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

7 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

7 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

7 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

10 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

11 hours ago