एक्सपायर मसाले में कलर मिलाकर किया जा रहा था तैयार
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन व मुख्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में, फ़ूड विभाग की टीम द्वारा साहबगंज में छापेमारी की कार्रवाई की गई । टीम ने नकली मसाले की फैक्ट्री पर छापा मार कर 9 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा जा रहा है । टीम की जांच में प्रथम दृष्टया घटिया मसाले में कलर का इस्तेमाल किया जा रहा है जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है।
सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर साहबगंज में मसाले की फैक्ट्री पर छापेमारी की गई ,यहां पर हल्दी, धनिया, मिर्चा, जीरा घटिया किस्म के मसाले को पीसकर मसाले तैयार किया जा रहा था । मसाले फैक्ट्री से 9 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल दुकानदार के लाइसेंस को निरस्त कर कारण बताओं नोटिस दिया जा रहा है सुधार न होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी एक्सपायर मसाले को सील किया गया है । फैक्ट्री में काफी गंदगी मिली है। चेतावनी दिया गया है कि दोबारा अगर ऐसा करते पाए गए तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर सिंह, श्रीनिवास ,कोमल, प्रतिमा, स्वामीनाथ, नरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार, विजयानंद आदि लोग उपस्थित रहे।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…