Categories: Uncategorized

केडीसी में अंशकालिक शिक्षकों को मिला सम्मान

समर्पण और कर्मठता की हुई सराहना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। केडीसी अंशकालिक शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में तीन अंशकालिक शिक्षकों को उनकी सेवाओं के लिये विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिक्षा सत्र के समापन पर आयोजित इस कार्यक्रम में अंशकालिक शिक्षक संघ ने कर्मठता और समर्पण भाव से कार्य कर रहे शिक्षकों को सम्मानित कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का आयोजन केडीसी (कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज) परिसर में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद श्रीवास्तव उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता राजनीति शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम संयोजक डॉ सत्यभूषण सिंह ने पूरे आयोजन को गरिमामयी और शिक्षाप्रद बताया।सम्मान प्राप्त करने वाले अंशकालिक शिक्षकों में सविता वर्मा, आकांक्षा रस्तोगी और दिनेश कुमार शुक्ल का नाम प्रमुख रहा। इन शिक्षकों को उनकी शिक्षा क्षेत्र में निष्ठा, विद्यार्थियों के प्रति उत्तरदायित्व और शिक्षण गुणवत्ता के आधार पर चुना गया। संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि अंशकालिक शिक्षक भी संस्था की रीढ़ होते हैं और वे सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट योगदान देते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और छात्रों ने सम्मानित शिक्षकों के योगदान की सराहना की। प्रो राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि समर्पित शिक्षकों की प्रेरणा से ही छात्रों में अनुशासन और अध्ययन के प्रति रुचि जागृत होती है।इस अवसर पर आनंद कुमार पांडेय, राहुल शर्मा, शालिनी सिंह सहित अनेक शिक्षकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

rkpshomnath

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

59 minutes ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

1 hour ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

2 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

2 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

2 hours ago