नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी गई है।
सोमवार को लोकसभा सचिवालय के अधिसूचना जारी करने के साथ ही राहुल गांधी की लोकसभा में फिर से प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। वे वर्तमान मे जारी मानसून सत्र में हिस्सा भी ले सकते हैं।
ज्ञात हो कि मोदी उपनाम मामले में सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी। जिससे उनकी संसद सदस्यता चली गई थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपील की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को सजा पर रोक लगा दी थी।
जिसके बाद लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल कर दी है। केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता मार्च 2023 में खत्म कर दी गई थी। उन्हें मोदी सरनेम मामले में दोषी ठहराया गया था और मामले में दो साल की सजा सुनाई गई थी। जिसकी वजह से संसद से उनकी सदस्यता निलंबित कर दी गई थी। वहीं मोदी सरनेम केस में 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाने का फैसला सुनाया। जिसके बाद सोमवार को वापस संसद सदस्यता दी गई है।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…