पराया धन (अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को समर्पित)

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

तुम लड़की हो पराया धन तुम्हें एक ना एक दिन दूसरे के घर जाना है ज्यादा हंसना नहीं धीरे बोलो‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ अच्छा तरीका सीखो, तुम्हें दूसरे के घर जाना है। अगर कोई लड़की अकेले बाहर आती जाती है तो लोग तंज कसते हैं‌‌‌‌‌‌। उसकी जिंदगी के सब जिम्मेदार बन जाते हैं और यदि उसकी पढ़ाई के लिए फीस कम पड़ जाए तो यह जिम्मेदार व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी भूल जाते हैं। घर की रसोई में बेटियो को बचपन से ही मां का हाथ बटाने के लिए कहा जाता है।उनसे कहा जाता है कि तुम्हारे हाथ की सब्जी बहुत अच्छी लगती है तुम्हारे हाथ की रोटी बहुत अच्छी लगती है‌। यह सब कह कर उसको रसोई तक सीमित कर दिया जाता है ताकि वह रसोई का काम मन लगा कर करें। पैदा होते ही बेटियों को पराया धन कहकर उसके मन में अपनों से दूरी बनाई जाती है पिता के घर में पिता के अधीन थोड़ी बड़ी हुई तो भाई के अधीन शादी के बाद पति के अधीन और बुढ़ापे में बेटे के अधीन क्या यही नारी का अस्तित्व है जी नहीं नारी ‌‌ सामर्थवान और शक्तिवान है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां बेटियों ने अपना परचम ना लहराया हो। इसलिए बेटियों के प्रति सकारात्मक और सार्थक सोच बनाए।
कुछ परिवारों में तो बेटी को ज्यादा पढ़ाना भी नहीं चाहते। उनकी मानसिकता है कि आगे चलकर घर ही तो संभालना है। पढ़ने का क्या फायदा रूढ़िवादी विचारधारा के लोगों के लिए बेटी एक जिम्मेदारी से ज्यादा और कुछ नहीं है।एक ओर नारी को शक्ति स्वरूपा मानते हैं। और दूसरी तरफ दूषित मानसिकता से ग्रसित लोग। ऐसी अनेक जटिल परिस्थितियों का सामना करके नारी जाति अपने अस्तित्व को सुरक्षित रखने के लिए जूझ रही है। क्या वह अपना अस्तित्व सुरक्षित रखने में सफल हो पाएगी।
सीमा त्रिपाठी शिक्षिका

rkpnews@desk

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

5 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

6 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

6 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

6 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

6 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

14 hours ago