अज्ञात वाहन की टक्कर से पेपर विक्रेता की मौत

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

सलेमपुर नगर के सोहनाग़ मोड पर सुबह लगभग 4:30 बजे के आसपास एक अज्ञात वाहन ने पेपर विक्रेता को टक्कर मार दी जिससे इनकी मौत हो गई ।बृजेश चौरसिया पुत्र स्व भागवत चौरसिया निवासी वार्ड नंबर सलेमपुर पेपर विक्रेता थे और मोड पर पेपर बेच कर अपना जीवन यापन करते थे । शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे के आश पास रोड पार कर रहे थे तभी देवरिया की तरफ से तेज रफ्तार आ रही अज्ञात कार ने इनको टक्कर मार दिया जिससे यह बुरी तरह घायल हो गए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने इनको एम्बुलेंस से सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने इनको मृत घोषित कर दिया । इनका एक पुत्र है पिंटू उम्र 18 वर्ष है । पिता के मृत्यु की खबर सुनते ही यह रोने लगा । पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही करते हुए लाश को शव परीक्षण के लिए देवरिया भेज दिया है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

7 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

8 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

8 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

8 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

8 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

8 hours ago