Categories: Uncategorized

प्रत्येक ग्राम पंचायतों में बनेगा पंचायत उत्सव भवन व डिजिटल पुस्तकालय:डीएम

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेन्द्र ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पुस्तकालय एवं पंचायत उत्सव भवन स्थापित किया जाना है।
प्रत्येक पंचायत उत्सव भवन बनाए जाने में लगभग 1.48 लाख व्यय किया जाएगा। तथा प्रत्येक डिजिटल पुस्तकालय भवन बनाने के लिए लगभग कुल 4 लाख खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डिजिटल पुस्तकालय भवन में लगभग 1250 से ज्यादा विभिन्न प्रकार की पुस्तकें रखी जाएंगी।
पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनगणना वर्ष 2011 के आधार पर 1500 तक आबादी की ग्राम पंचायतों के लिए स्वयं के संसाधन से आय आधारित पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित किया जाना है। 1500 तक आबादी वाली ग्राम पंचायतें जिन्हें केंद्रीय वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत कम धनराशि प्राप्त हो रही है, ऐसी ग्राम पंचायतों को स्वयं के संसाधन से आय अर्जित करने पर पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष में स्वयं के संसाधन से अर्जित आय की पांच गुना धनराशि संबंधित ग्राम पंचायत को प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी।
अतिरिक्त धनराशि राज्यांश मद में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 188 ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 1500 से कम है।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर समिति का गठन कर लें। समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष/नोडल अधिकारी, कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य एवं जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। जिससे प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय एवं पंचायत उत्सव भवन गुणवत्तापूर्ण ढंग से बनाए जा सके। उन्होंने कहा कि वित्तीय नियमों का पालन करते हुए जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय संबंधित कार्रवाई का विशेष ध्यान देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी डेस्को के माध्यम से भारत सरकार की गाइडलाइन एवं वित्तीय नियमों का भी कड़ाई से पालन समिति द्वारा किया जाएगा।
बैठक के दौरान परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, मुख्य कोषाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

5 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

5 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

5 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

5 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

5 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

6 hours ago