महराजगंज में पंचायत चुनाव पर संशय, आरक्षण सूची लंबित, एसआईआर बढ़ने से बढ़ी टेंशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में असमंजस की स्थिति गहराती जा रही है। आरक्षण सूची जारी न होने और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया मार्च के अंत तक बढ़ जाने से मौजूदा प्रधानों और संभावित उम्मीदवारों की चिंता बढ़ गई है।

समय पर होंगे चुनाव या टलेंगे?

वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव की अधिसूचना मार्च में जारी हुई थी और मई तक प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। उसी आधार पर चुने गए प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों का पांच वर्षीय कार्यकाल जून 2026 में समाप्त होगा।
नियमों के अनुसार यदि समय पर चुनाव नहीं हो पाता है तो पंचायत का संचालन प्रशासक के हाथों में चला जाता है। ऐसे में मौजूदा प्रधानों के अधिकार स्वतः समाप्त हो जाएंगे, हालांकि कई जनप्रतिनिधियों में कार्यकाल बढ़ने की उम्मीद बनी हुई है।

आरक्षण सूची पर अटका मामला

प्रशासन ने परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन पिछड़ा वर्ग आरक्षण की अंतिम रिपोर्ट तैयार न होने से आरक्षण सूची जारी नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट तैयार होने में दो से चार माह का समय लग सकता है। इसके बाद ही ग्राम और वार्डवार आरक्षण घोषित होगा और चुनाव अधिसूचना का रास्ता साफ होगा।

ये भी पढ़े – शाहजहांपुर: हेडमास्टर पर मनमानी का आरोप, हफ्तों गायब रहने के बावजूद रजिस्टर में पूरी हाजिरी

एसआईआर से प्रभावित तैयारियां

बीएलओ फिलहाल मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में व्यस्त हैं, जो 28 मार्च तक चलेगा। इससे चुनावी तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में अप्रैल से पहले अधिसूचना जारी होना मुश्किल माना जा रहा है।

दावेदारों की रणनीति

आरक्षण और चुनाव तिथि स्पष्ट न होने से संभावित उम्मीदवार खुलकर प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पोस्ट, बैनर और होर्डिंग के जरिए सक्रियता दिखाई जा रही है। गांवों में राजनीतिक चर्चा तेज है, लेकिन आधिकारिक घोषणा का इंतजार बना हुआ है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि आरक्षण और अधिसूचना में और देरी होती है तो जून के बाद ग्राम पंचायतों में प्रशासक व्यवस्था लागू होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पंचायत चुनाव को लेकर संशय बरकरार है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago