शाहजहांपुर: हेडमास्टर पर मनमानी का आरोप, हफ्तों गायब रहने के बावजूद रजिस्टर में पूरी हाजिरी

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार जहां मिशन कायाकल्प के तहत सरकारी विद्यालयों की स्थिति सुधारने का दावा कर रही है, वहीं तिलहर तहसील के जैतीपुर विकासखंड के ग्राम गोगेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक Rakesh Manwal पर आरोप है कि वे लंबे समय तक विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में पूरे माह की हाजिरी दर्ज कर दी जाती है।

एसएमसी अध्यक्ष का आरोप

विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह के मुताबिक, प्रधानाध्यापक 19 फरवरी से 24 फरवरी तक विद्यालय नहीं पहुंचे। उनका दावा है कि हेडमास्टर महीने में केवल 4-5 दिन ही स्कूल आते हैं और बाद में रजिस्टर में पूरी उपस्थिति दर्ज कर देते हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर भी प्रधानाध्यापक विद्यालय नहीं पहुंचे।

ये भी पढ़े – सीएम योगी जापान दौरा: निवेश की दिशा में बड़ा कदम

मिड-डे मील और पढ़ाई पर असर

एसएमसी अध्यक्ष का कहना है कि विद्यालय में मिड-डे मील निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं बन रहा है और पढ़ाई का स्तर लगातार गिर रहा है। उनका कहना है कि जब प्रधानाध्यापक ही नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहेंगे तो बच्चों की शिक्षा प्रभावित होना स्वाभाविक है।

अधिकारियों को दी गई सूचना

ग्रामीणों के अनुसार, 4 फरवरी को खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) जैतीपुर को शिकायत दी गई थी। कार्रवाई का आश्वासन मिला, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक अधिकारियों का फोन भी नहीं उठाते और जिम्मेदारियों के प्रति उदासीन हैं।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और विद्यालय की व्यवस्था में कब सुधार होता है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

3 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

3 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

9 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

10 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

10 hours ago