हिंदू धर्मस्थलों के विरुद्ध चरमपंथियों का फिलस्तीनी माडल बलरामपुर में सक्रिय : महेंद्रदास

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
बलरामपुर जिले में नेपाल बार्डर से सटे इलाकों में चरमपंथियों और उन्मादियों द्वारा अवैध कब्जा करने और हिंदू धर्म स्थलों के विरुद्ध फिलस्तीनी माडल की खबरें तमाम रिपोर्टों में प्रकाशित की जा चुकी है। वीरविनय चौक स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास ने मीडिया को बताया कि बलरामपुर श्रावस्ती सीमावर्ती जनपद है। यहां पर चरमपंथियों द्वारा फिलस्तीनी माडल संचालित किया जा रहा है। महेंद्र दास ने कहा कि हनुमानगढ़ी मंदिर सिर्फ बलरामपुर ही नहीं पूरी दुनिया में हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी मंदिर भी फिलस्तीनी साजिश का शिकार लगातार हो रहा है। वर्ग विशेष के उन्मादियों द्वारा महिलाओं और बच्चों को आगे करके साजिश किया जाता है। बलरामपुर जिले में चरमपंथियों का बोलबाला है। प्राशसनिक संलिप्तता और अवैध अर्थतंत्र से हिंदू धर्मस्थलों और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। हनुमान गढ़ी के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास ने बताया कि तमाम खतरों और धमकियों का सामना करते हुए वो फिलस्तीनी साजिश का संघर्ष कर रहे हैं और एक संत और हिंदू समाज का प्रतिनिधि होने के नाते नेपाल सीमा पर चल रही अरबी और चरमपंथियों के साजिश के खिलाफ जान की परवाह न करते हुए आवाज उठाता रहूंगा और सरकारी जमीनों पर बने अवैध कब्जों को मुक्त करवाउंगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की भलाई और धर्मस्थलों की रक्षा के लिए अपनी जान देने को भी तैयार है। महेंद्र दास ने अगले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदू धर्मस्थल के खिलाफ हुई साजिश में सम्मिलित अधिकारियों व अन्य लोगों का नाम उजागर करने को कहा है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

7 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

8 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

8 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

8 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

8 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

8 hours ago