Categories: Uncategorized

जे एन सी यू मे मिशन शक्ति 5.0 के तहत चित्रकला (पोस्टर) प्रतियोगिता का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) । जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में माननीय कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण और निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में चित्रकला (पोस्टर) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसमें बी. ए. के छात्र- छात्राओ सहित विश्वविद्यालय के छात्रों ने भागीदारी किया l इस प्रतियोगिता में नारी सशाक्तिकरण विषय पर पोस्टर का निर्माण किया l प्रतियोगी छात्र- छात्राओ को निर्णायक मण्डल द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जायेगा l इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. अनुराधा राय ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल है l जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा, सम्मान, और सशक्तिकरण करना है। कार्यक्रम के समन्यवयक पंकज कुमार गौतम ने मिशनशक्ति 5.0 के मिशन को पूरा करने के लिये पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतियोगी छात्रों को अपना विचार ब्यक्त करने का सुझाव दिया l उन्होंने कहा की इस संदेश को अपनें आस-पास समाज मे भी प्रसारित प्रचारित करनें पर बल दिया l इस अवसर पर गृहविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रंजना मल्ल, सहायक प्रोफेसर डॉ. तृप्ति तिवारी, डॉ. विनीत शाही, डॉ. लालविजय सिंह सहित अन्य लोगोँ का सहयोग सराहनीय रहा l

rkpshomnath

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

56 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

3 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

5 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

5 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

5 hours ago