Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा

सचिव मण्डी रसड़ा तथा बेल्थरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के दिए निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

         जिलाधिकारी  प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान विद्युत,वाणिज्यकर विभाग, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन, बाट-माप, आबकारी, परिवहन तथा वन विभाग में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली कम पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर-निकायों की समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली कम पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की समीक्षा के दौरान सभी सब-रजिस्ट्रार को कार्ययोजना बनाकर राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि मौके पर जाकर आकस्मिक रूप से बैनामों का निरीक्षण किया जाय। उन्होंने अपेक्षित राजस्व वसूली न पाए जाने पर सचिव मण्डी रसड़ा तथा बेल्थरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए  जिलाधिकारी ने राजस्व वादों की विस्तृत समीक्षा के दौरान सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को कार्ययोजना राजस्व वादों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने राजस्व वादों के निस्तारण में विशेष ध्यान देते हुए शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने आर0सी0 वसूली की विस्तृत समीक्षा के दौरान आर0सी0 वसूली मे अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी तहसीलदारों को प्रगति लाने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को लंबित विभिन्न प्रकरणों को भी निस्तारित करने के निर्देश दिए।

           इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी  डी0 पी0 सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी  त्रिभुवन तथा नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
rkpshomnath

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

2 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

3 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

4 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

4 hours ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

4 hours ago