पेंटर की सीढ़ी से गिरकर मौत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) चिलुवाताल थाना क्षेत्र के सोनबरसा इलाके में काम कर रहे एक मजदूर की आज सीढ़ी से गिर जाने से मौत हो गई।
मामले में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आज शुक्रवार को 11 बजे के आसपास चिलुवाताल के सोनबरसा इलाके में व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की सूचना पाकर चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के साथ ही परिजनों से प्राप्त तहरीर के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों से जब मामले में जानकारी ली गई तो पता चला कि मृतक गुरुदेव उर्फ तड़कन पुत्र भरत चौहान उम्र लगभग 38 वर्ष ग्राम सिकटौर का निवासी है जिस का मकान पवित्रा डिग्री कॉलेज के दूसरी तरफ स्थित स्थानीय लोगों ने बताया कि तड़कन अपने एक साथी पेंटर चंद्रशेखर के साथ सोनबरसा के राधेश्याम पुत्र हीरालाल के मकान में पेंटिंग का काम कर रहा था जहां आज सीढ़ी से गिर जाने पर उसके सर में चोट आई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
साथी पेंटर चंद्रशेखर पुत्र रामजतन निवासी सोनबरसा से जब बातचीत की गई तो उसने बताया कि साथ में ही पेंटिंग के दौरान गुरुदेव उर्फ तड़कन सीढ़ी से गिर गया जिसके बाद उसने दौड़ कर पास के लोगों को सूचना दी तथा एक डॉक्टर को भी बुलाया लेकिन तब तक तक तड़कन की मृत्यु हो चुकी थी।
मामले में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि मृतक के भतीजे की तहरीर के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

2 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

14 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

14 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

14 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

14 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

14 hours ago