36 क्रय केंद्रों पर धान खरीद प्रारंभ, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक होगी खरीद

पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ क्रय केंद्रों पर की जाए धान खरीद-जिलाधिकारी

बलरामपुर/ (राष्ट्र की परम्परा)। 1 नवंबर से प्रारंभ हो रही धान खरीद को पूरी पारदर्शिता एवं इमानदारी के साथ किए जाने के लिए बैठक जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जनपद में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक 36 क्रय केंद्रों पर कॉमन धान के लिए 2040 रुपय प्रति कुंतल एवं ग्रेड के लिए 2060 रुपए प्रति कुंतल की दर से खरीद की जाएगी। सभी क्रय केंद्र प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक खुले रहेंगे। क्रय केंद्रों पर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक नमी मापक यंत्र, एक विनोइंग फैन,डबल जाली का झलना व एनालिसिस किट रखी जाएगी।
क्रय केंद्रों पर किसानों का धान पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर किया जाएगा। धान की खरीद ई-पॉप मशीन के माध्यम से की जाएगी। क्रय केंद्र पर धान बेचने वाले कृषकों को 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। क्रय केंद्र पर हाइब्रिड धान विक्रय करने वाले कृषकों को हाइब्रिड बीज प्रमाण पत्र एवं घोषणा पत्र देना होगा। कृषक अपनी सुविधानुसार अपने जनपद के किसी भी क्रय केंद्र पर अपना धान टोकन प्राप्त कर धान विक्रय कर सकेंगे। इसके अलावा कृषक अपनी सुविधानुसार अपने समीपतम अन्य जनपद के क्रय केंद्र पर भी धान विक्रय कर सकते हैं। सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यह जानकारी बैठक में डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा दी गई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा क्रय केंद्रों पर धान खरीद हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर बेसिक सुविधाएं उपलब्ध हो। क्रय केंद्र पर बैनर, बोरो की उपलब्धता, कृषकों के लिए बैठने व पेयजल की व्यवस्था आदि सुनिश्चित की जाए। समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार क्रय केंद्रों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगें। जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ धान क्रय किया जाए। धान क्रय केंद्र पर किसान भाई को धान विक्रय करने के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष, समस्त क्रय केंद्र प्रभारी, जिला समन्वयक, पीसीएस, यूपीएसएस भारतीय खाद्य निगम उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

6 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

7 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

7 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

7 hours ago