मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) अंधेरी पूर्व विधानसभा में रहिवासियों के लिए पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और पीएस फाउंडेशन के अध्यक्ष व समाजसेवक प्रदीप शर्मा द्वारा तमाम आधुनिक संसाधनों से लैस एम्बुलेंस को लोगों की सेवा में उतार दिया गया है। जिसकी चारों तरफ लोग सराहना कर रहे हैं और उसका भरपूर लाभ भी उठा रहे हैं। इस संदर्भ में कुछ लोगों से जब चर्चा की गई तब उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस में डॉक्टर, नर्स के साथ साथ अनेकों बीमारियों की दवा भी उपलब्ध है, जो तत्काल जांच होने के बाद मिल रही है। और लोग राहत की सांस ले रहे हैं। सर्वाधिक लोगों ने बताया कि हम सब पीएस फाउंडेशन के साथ है और आगे भी रहेगें। इसके लिए मतदाताओं ने प्रदीप शर्मा और स्वावलंबन महिला समिति की अध्यक्षा स्वीकृति प्रदीप शर्मा के प्रति आभार जताया है और आने वाले चुनावों में उनके साथ ईमानदारी से खड़े रहने की बात दोहराई है, साथ ही साथ इस एम्बुलेंस सेवा से प्रभावित होकर लोगों ने अजय चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी, युथ विंग के अध्यक्ष सैंडी रावत, गिरीश रावत, उमेश उपाध्याय को भी धन्यवाद दिया है। और एम्बुलेंस पूरे विधानसभा में भ्रमण कर रही है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…
— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…
कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…