पाक सेना प्रमुख की ‘परमाणु’ धमकी पर ओवैसी का हमला, बोले – भाषा निंदनीय, सरकार दे सख्त राजनीतिक जवाब

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर द्वारा भारत को लेकर दी गई ‘परमाणु’ धमकियों पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह निंदनीय और अस्वीकार्य है।

ओवैसी ने कहा, “पाकिस्तान के सेना प्रमुख द्वारा इस तरह की धमकी भरी बयानबाजी न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए भी गंभीर खतरा है। खासतौर से यह बयान अमेरिकी धरती से देना स्थिति को और बिगाड़ता है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस मुद्दे पर सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि ठोस राजनीतिक प्रतिक्रिया भी दी जाए।
ओवैसी के अनुसार, भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की धमकी को नज़रअंदाज़ करना उचित नहीं होगा।
गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भारत को लेकर बयान देते हुए ‘परमाणु विकल्प’ का संकेत दिया था। उनके इस बयान की आलोचना भारत के कई राजनीतिक दलों और विदेश नीति विशेषज्ञों ने की है।
सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की ऐसी बयानबाजी घरेलू राजनीतिक दबाव और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका से उपजे असंतोष का नतीजा है। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत किसी भी तरह की धमकी का उचित समय पर, उचित तरीके से जवाब देगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

8 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

8 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

8 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

8 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

8 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

9 hours ago