माँ-बाप से बिछुड़ी बच्ची को, चौकी प्रभारी विजय चौधरी ने मिलाया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) थाना रुपईडीहा अंतर्गत ग्राम करीम गावँ की चार वर्षीय लड़की अपने माँ बाप से बिछड़ कर पहुचीं कस्बा बाबागंज। विदित हो कि ग्राम करीम गांव निवासी वकील अहमद शुक्रवार को सुबह सपरिवार निवास गावँ करीम गांव से ग्राम बनकुरी अपने रिश्तेदारी में मिट्टी देने के लिए गए हुये थे। जहाँ से उनकी चार वर्षीय बच्ची हदीसुन निशा खेलते टहलते बाबागंज कस्बा पहुंच गई। पुलिस चौकी बाबागंज के सिपाहियों को राष्ट्रीय राजमार्ग व्यस्त सड़क पर छोटी सी बच्ची अकेली टहल रही दिखाई पड़ी। जिस पर सिपाही राहुल सिंह को बच्ची के हाव भाव से शक हुआ, तो उस बच्ची को रोक कर कुछ पूछने का प्रयास किया लेकिन उक्त छोटी बच्ची अपने पराये का बिल्कुल बोध न होने पर उसे अपने साथ गाड़ी में बैठा कर क्षेत्र में भ्रमण किया। क्षेत्र भ्रमण करते हुए जब ग्राम करीम गांव के रास्ते की तरफ गए तभी बच्ची ने अपने गांव व घर की तरफ जाने वाले रास्ते को पहचान लिया। इस प्रकार पुलिस के सराहनीय प्रयास से बच्ची अपने माँ बाप से मिल गई। बाबागंज पुलिस चौकी प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि बच्ची को विधिक कार्यवाही चाइल्ड लाइन के तहत लिखा पढ़ी कर परिजनों को सुपर्द कर दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

3 minutes ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

39 minutes ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

55 minutes ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

1 hour ago

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

18 hours ago