प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाना हमारा लक्ष्य- सूरज

भलुअनी में आयोजित हुई शैक्षिक कार्यशाला

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भलुअनी विकास खण्ड में ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है। प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाना हम सभी का लक्ष्य है।अब बेसिक विद्यालयो में प्रदत्त सुविधा कान्वेंट विद्यालयों से बेहतर हुई है। योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में बेसिक का समग्र विकास हुआ है।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अध्यापिका मनीषा के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला में विकासखंड के शिक्षक व ग्राम प्रधान सम्मिलित हुए थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए स्वप्नेश मंगलम ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। शिक्षक जैसा चाहे वैसे समाज का निर्माण कर सकता है। हमारे शिक्षक सरकार की योजनाओ के साथ जुड़कर निपुण प्रदेश निपुण जनपद तथा निपुण विद्यालय बना सकते है। डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा दिये गए लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
जितेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधानो को विद्यालयों के साथ जुड़ने के लिए आह्वान किया। कार्यशाला को एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय,आदित्य नारायण गुप्ता, शीला चतुर्वेदी, शिक्षक प्रतिनिधि विनोद मिश्र, अंकुर शिवम त्रिपाठी, दिनेश सिंह, अजय मणि आदि ने संबोधित किया। चकरा भार्गव की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश कुशवाहा, कृष्ण कुमार सिंह, सुभाष यादव, मदन मिश्र, मदन पटेल, प्रियव्रत सिंह, जितेंद्र यादव, संदीप यादव, पीयूष श्रीवास्तव, रामप्रवेश यादव, मनीष कुमार, जगदीश यादव, अशोक तिवारी, पुष्पराज तिवारी, प्रदीप त्रिपाठी, जयनाथ यादव अजित पटेल, आदि आस्था सिंह, अंजनी द्विवेदी, विन्द्रेश मिश्र, रविन्द्र राजभर, जितेंद्र सागर, सुभाष प्रसाद, आदि उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

7 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

7 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

7 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

8 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

8 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

8 hours ago