बरहज मे शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षा,सामाजिक बदलाव और उसमे अच्छाई लाने की कुंजी है


बरहज-देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए अवकाशप्राप्त अध्यापक एवं पत्रकार रामविलास प्रजापति ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि शिक्षा सामाजिक बदलाव और उसमे अच्छाई लाने की कुंजी है अत : हमे शिक्षापर विशेष बल देना चाहिए।उन्होने कहा कि यह सरकार शिक्षा के प्रति उदासीन रवैया अपना रही हैऔर अनवरत शिक्षा बजट को कम करती जा रही है जिससे प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के विद्यालयों मे शिक्षकों की कमी होती जा रही है।विद्यालयों मे विषयवार अध्यापकों की कमी के कारण बच्चों को विषयों का बोध नही हो पा रहा है ।उन्होंने कहा कि शिक्षा को बेहतर बनाने के लि ये विद्यालयों मे विषयवार अध्यापकों की नियुक्ति आवश्यक है ।समारोह को बरहज प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार, शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री संजीव कुमार दुबे ,देवेन्द्र सिंह, दीपक कुमार जायसवाल, विजय खरवार, आलोक कुमार गुप्ता, अमृतासिंह,आशुतोष शाह ने सम्बोधित किया ।इस अवसर पर अमीर चन्दगुप्त, अजय यादव, महातम,मणीन्द्रसिंह, टिकी आदि उपस्थित रही ।समारोह की अध्यक्षता प्रमोद कुमार मिश्र ने किया । समारोह मे अवकाशप्राप्त अध्यापिका मेवाती देवी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

10 minutes ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

36 minutes ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

56 minutes ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

57 minutes ago

21 फ़रवरी की पुण्यतिथि: इन महान हस्तियों को आज भी करता है देश नमन

21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…

58 minutes ago