जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर सातवें राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ

पोषण माह के तहत् सैम/मैम बच्चों का चिन्हांकन कर उनके पोषण स्तर में सुधार लाने तथा 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों,गर्भवती/धात्री महिलाओं,किशोरी बालिकाओं को सही खान-पान के प्रति किया जायेगा जागरूक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

          जिलाधिकारी  प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर सातवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र कांत द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी  के0 एम0 पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी  आनन्द, उपयुक्त मनरेगा  दिग्विजय नाथ पाण्डेय,जिला पूर्ति अधिकारी  देवमणि मिश्रा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  मनीष सिंह सहित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी एवं मुख्य सेविकाएं उपस्थिति रही। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह जन-जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से कुंवर चौराहा होते हुए विकास भवन तक निकाली गई तथा जन-जागरूकता वैन पूरे जनपद का भ्रमण कर जनपदवासियों को सही खान-पान के प्रति जागरूक करेंगी। जनपद में सैम/मैम बच्चों का चिन्हांकन कर उनके पोषण स्तर में सुधार लाने तथा 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों,गर्भवती/महिलाओं,किशोरी बालिकाओं को सही खान-पान के प्रति जागरूक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के पोषण अभियान के तहत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा सितम्बर को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। 01 सितम्बर से शुरू पोषण माह 30 सितम्बर  तक मनाया जायगा। इस बार केन्द्र सरकार ने पोषण माह में पांच मुख्य थीम निर्धारित की है। पांचों थीमों में एनीमिया (टेस्ट, ट्रीट, टाक), वृद्धि निगरानी, ऊपरी आहार, पोषण भी पढाई भी, बेहतर प्रशासन के लिए प्रौद्योगिक शामिल है। इन पांच थीम के माध्यम से पूरे जनपद में पोषण आधारित जीवन चक्र के महत्वपूर्ण चरणों गर्भावस्था,शैश्वावस्था,बचपन व किशोरावस्था में पोषण के सम्बन्ध में जन-जागरूकता लाने को प्रचार-प्रसार तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पोषण अभियान के तहत 06 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार किए जाने के प्रयास किया जा रहे है। इस राष्ट्रीय पोषण माह को विभिन्न कन्वर्जेन्स विभाग यथा-चिकित्सा विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर विकास विभाग एवं स्वतः रोजगार विभाग के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों में समायोजन एवं संतुलन बनाते हुए पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए पूरे माह प्रयास किए जायेंगे।
rkpnews@desk

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरहज में उत्साह के साथ आयोजित हुए योग कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

9 hours ago

मानसून से पहले पशुओं का टीकाकरण क्यों जरूरी? खेड़ली गद्दीयान से शुरू हुआ जागरूकता अभियान

अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…

10 hours ago

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का भव्य स्वागत किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…

11 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…

11 hours ago

स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय समानता दल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन

देवरिया में चिकित्सकों की कमी और स्थानांतरण नीति की समीक्षा की मांग लखनऊ (राष्ट्र की…

11 hours ago

कैंपियरगंज हत्याकांड का खुलासा: मामी की हत्या कर जेवरात लूटने वाली भांजी गिरफ्तार

तानों से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से काटा…

11 hours ago