शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

शिक्षा ,सामाजिक बदलाव और उसमे अच्छाई लाने की कुंजी है

बरहज-देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए, अवकाशप्राप्त अध्यापक एवं पत्रकार रामविलास प्रजापति ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि शिक्षा सामाजिक बदलाव और उसमे अच्छाई लाने की कुंजी है अत : हमे शिक्षापर विशेष बल देना चाहिए।
उन्होने कहा कि यह सरकार शिक्षा के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है और अनवरत शिक्षा बजट को कम करती जा रही है, जिससे प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के विद्यालयों मे शिक्षकों की कमी होती जा रही है।विद्यालयों मे विषयवार अध्यापकों की कमी के कारण बच्चों को विषयों का बोध नही हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बेहतर बनाने के लि ये विद्यालयों मे विषयवार अध्यापकों की नियुक्ति आवश्यक है ।
समारोह को बरहज प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार ने शिक्षक दिवस पर कहा कि, आज हम सभी शिक्षको को शिक्षा के महानायक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा के क्षेत्र में नए
कीर्तिमान स्थापित करने होंगे। इसी क्रम में शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री संजीव कुमार दुबे ,देवेन्द्र सिंह, दीपक कुमार जायसवाल, विजय खरवार, आलोक कुमार गुप्ता, अमृतासिंह,आशुतोष शाह ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर बच्चो को मिष्ठान खिलाए गए। इस दौरान अमीर चन्दगुप्त, अजय यादव, महातम,मणीन्द्रसिंह, टिकी आदि उपस्थित रही ।
समारोह की अध्यक्षता प्रमोद कुमार मिश्र ने किया । समारोह मे अवकाशप्राप्त अध्यापिका मेवाती देवी को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । जबकि कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार दुबे ने की।

rkpnews@desk

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

2 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

2 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

2 hours ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

5 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

5 hours ago