स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन

झंगहा/ गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा )l बाबू रामनरेश सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज कोना बरही में मंगलवार को स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि थाना प्रभारी झंगहा गौरव राय कन्नौजिया ने कहा कि किसी भी सफलता का कोई शार्टकट फार्मूला नहीं है, हमेशा लगन, मेहनत और इमानदारी से ही हम अपने मुकाम को प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्य अतिथि को प्राचार्य डॉ महेश पति त्रिपाठी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रबंधक शिवेंद्र विक्रम सिंह ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, मेहनत और अनुशासन में रहकर ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं । महाविद्यालय में उच्च स्थान प्राप्त करने पर बीए की छात्रा अमृता गुप्ता एवं बीकाम की छात्रा सुमन यादव को प्रबंधक शिवेंद्र विक्रम सिंह व मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डॉ प्रियतम कुमार संतोष, डॉ गिरिजेश पांडेय, डॉ उमेश चंद्र पाण्डेय, गणेश चौधरी, रमाकांत यादव, राम सजन यादव, प्रमोद यादव, जेपीएस सेंट्रल एकेडमी जंगल गौरी नंबर एक के एमडी अभिजीत कुमार, सूरज, विवेकानंद सिंह, अमर सिंह, पूर्व सांसद फिरंगी प्रसाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन बलविंदर प्रजापति तथा योगेंद्र मौर्य ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

6 minutes ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

17 minutes ago

अमेरिका के नए प्रतिबंध से भारत की ऊर्जा चिंता बढ़ी, रूस ने दी कड़े जवाब की चेतावनी

रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…

30 minutes ago

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

9 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

9 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

9 hours ago