सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन

सिद्धार्थनगर(राष्ट्र की परम्परा) शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस, का आयोजन किया जाता है। तहसील शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
तहसील शोहरतगढ़ में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी संजीव रंजन, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ उत्कर्ष श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस शोहरतगढ़ में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी पीडि़त व्यक्ति को उचित न्याय दिलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए, यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 72 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-37, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-11, विकास-14, विद्युत-02, पूर्ति-01, स्वास्थ्य-02, समाज कल्याण-02, सरयू नहर-02, नगर पंचायत-01 मामले प्रस्तुत हुए। जिसमें 07 प्रार्थना-पत्रों को जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। तहसील दिवस में अवशेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 नागेन्द्र मोहन त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग बृज किशोर गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी, तहसीलदार शोहरतगढ़, तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

4 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

4 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

4 hours ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

7 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

8 hours ago