गोकुलधाम वृद्धाश्रम बड़गो में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला बिधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर द्वारा गोकुलधाम बृद्धाश्रम बड़गो, में विधिक जागरूकता शिविर,
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के प्रपत्र के अनुपालन मे एवं जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी के निर्देशन में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर द्वारा गोकुलधाम वृद्धाआश्रम, बड़गो में ‘‘वरिष्ठ नागरिकों के मौलिक अधिकार‘‘ विषयक पर विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रामकृपाल, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव के साथ ही साथ वशिष्ठ कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, वृद्धा आश्रम के समस्त कर्मचारीगण एवं वृद्धजन शिविर में उपस्थित रहे। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव द्वारा शिविर में उपस्थित वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य इत्यादि के बारे में पूछा गया। इसके अतिरिक्त अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर द्वारा बताया गया कि, राष्ट्रीय नीति में सभी पहलुओं पर ध्यान दिया गया जैसे की वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा, स्वास्थ देखभाल और पौष्टिकता, आश्रय, जानकारी संबंधी आवश्यकताओं, उचित रियायतों आदि में सहायता प्रदान करना। वरिष्ठ नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा जैसे उनके कानूनी अधिकारो की रक्षा करने और इन्हे मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देना। इसके अतिरिक्त शिविर में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा भी सरकार द्वारा चलाई जा रही, वरिष्ठ नागरिकों हेतु कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव वृद्धाआश्रम के समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि, समय-समय पर वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें। उक्त जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 hour ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

1 hour ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

2 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

2 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

2 hours ago