पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की कर रही छानबीन
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के तारामंडल में सोमवार को खजनी थाना क्षेत्र के भिउरी निवासी सुधाकर मिश्रा को दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि दबंगों ने उनका मोबाइल, एक भर की सोने की चेन व दस हजार रुपए नकदी भी छीन लिया। मारपीट के दौरान स्थानीय लोगों की मौजूदगी के चलते सुधाकर मिश्रा की जान बच गयी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग वहां से फरार हो चुके थे। प्राथमिक सूचना के आधार पर पुलिस ने भिउरी गांव के मधुसूदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस मनोज यादव, दिनेश यादव, भोला यादव व मुन्ना यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है। सुधाकर मिश्रा ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है।
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…
आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…
प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…