अंतर जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

पूर्व माध्यमिक विद्यालय भलुही के खेल मैदान मे भलूही स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान मे आयोजित अंतर जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को प्रारम्भ हुआ। खेल के पहले दिन रविवार को स्टार क्लब सिकरिया तथा न्यू फ्रेंड्स क्लब नवानगर के बीच खेल का रोचक मुकाबला हुआ मैच शुरू होते ही नवानगर के अजीत ने एक बेहतरीन पास पर गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी 25वें मिनट में सिकरिया के बीरबल यादव ने एक शानदार फील्ड गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया मध्यांतर तक दोनों टीम एक एक गोल से बराबरी पर रही। मध्यांतर के बाद 10 वें मिनट मे सिकरिया के रेहान ने एक शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी पुनः रेहान 18वें मिनट मे एक और गोल कर टीम को 3 –1 से अपराजेय स्थिति मे ला दिया सिकरिया के बीरबल ने पुनः 25 वें मिनट मे एक और गोल कर टीम को 4 – 1 से आगे कर दिया। इसके बाद बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रेहान ने अंतिम पलो मे लगातार दो गोल कर जीत सुनिश्चित कर दिया इस तरह से सिकरिया ने नवानगर को 6-1 हराया।रेहान को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के रेफरी स्टेट तथा नेशनल खेल चुके फुटबॉलर दिग्विजय सिंह थे।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अरविंद सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सिंह रहे।आयोजक मंडल के संरक्षक इंद्रपाल सिंह सोनू एवं भोला यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।आयोजक मंडल मे शिक्षक नेता देवनाथ यादव , डिंपल सिंह, राहुल सिंह शैलेश यादव,आकाश सिंह, छोटू यादव,प्रियांशु सिंह,अमित यादव,तथा प्रकाश यादव की सक्रिय भूमिका रही। मैच का लाइव कमेंट्री रोशन सिंह तथा राहुल सिंह सिकी ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

6 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

6 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

7 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

7 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

9 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

9 hours ago