पत्रकारों व समाजसेवियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नगर ने किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ बहराइच के तत्वावधान में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ एवं जिला चिकित्सालय बहराइच के संयुक्त सहयोग से पत्रकारों व समाजसेवियों के लिए एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संघ के जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित किया गया। इसमें संगठन के पदाधिकारी प्रदेश मंत्री सदन खान, जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज खान, जिला उपाध्यक्ष अजय कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप यादव , जिला महामंत्री नंदकुमार, सचिव अजीत यादव , जिला महासचिव अमित यज्ञ सैनी, जिला सचिव अजय यज्ञ सैनी, सचिव अजय कुमार, तहसील मंत्री अमरनाथ सिंह , तहसील सचिव अजय फैजाबादी, जिला सचिव परवेज खान , जिला मंत्री सिराज अहमद, मंत्री मंत्री मुस्ताक खान, जिला सचिव अफजाल अहमद, जिला संगठन मंत्री महेश गुप्ता, सचिव रिजवान खान , सचिव संजय गुप्ता ,विधिक सलाहकार कलीम हाशमी, विधिक सलाहकार घनश्याम वर्मा, ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरपूर प्रयास किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह, वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी व आम नागरिक उपस्थित रहे।शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पुलिस अधीक्षक नगर, अधिशासी अधिकारी समेत सभी आगंतुकों की निःशुल्क मेडिकल जांच व परामर्श प्रदान किया।
मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. अमित शांडिल्य ने बताया कि शिविर में करीब 250 ओपीडी मरीजों की जांच की गई, जिनमें हार्ट, ब्लड प्रेशर, शुगर, हाइपरटेंशन, जोड़ों का दर्द, माइग्रेन व सूजन आदि से संबंधित मरीज प्रमुख रूप से शामिल रहे।सेवाओं का लाभ लिया और संघ के प्रयासों की सराहना की।

rkpshomnath

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

2 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

2 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

2 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

2 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

2 hours ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

2 hours ago