सीडीओ ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण

देवरिया( राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा अपने गोद लिये आंगनबाड़ी केन्द्र विशुनपुरा का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चे स्कूल पूर्व शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीरा देवी तथा सहायिका रूगदी देवी उपस्थित थीं। बताया गया कि इस केन्द्र का पिछले सप्ताह में भी भ्रमण किया गया था जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा केन्द्र को आदर्श बनाये जाने हेतु चाही गयी सामग्रियों के क्रम में आज केन्द्र पर बच्चों के प्रयोग हेतु वर्णमाला व अल्फाबेट चार्ट, खिलौने तथा दो पंखे, नोटिस बोर्ड व्हाईट बोर्ड आदि उपलब्ध कराये गये । केन्द्र पर बने हुए आलमारी में स्लाडर बनाये जाने हेतु अनुरोध किया गया जिस क्रम में शीघ्र ही अगले भ्रमण तक इस कार्य को पूरा कर लिया जायेगा उक्त कार्य हेतु अनुमानित लागत का स्टीमेट बनाकर अवगत करायें।
जांच के समय केन्द्र की साफ सफाई की स्थिति सही नही पायी गयी केन्द्र की छत पर झाले लगे हुए थे। इस सम्बन्ध में नाराजगी व्यक्त की गयी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री को फटकार लगायी गयी एंव निर्देशित किया गया कि साफ सफाई एव स्वच्छता पोषण अभियान का प्रमुख घटक है आगामी बैठकों में यदि इस प्रकार की स्थिति समक्ष आती है तो इस सम्बन्ध में अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। उपस्थित मुख्य सेविका सुशीला मौर्या द्वारा अवगत कराया गया कि सहायिका की जिम्मेदारी है कि केन्द्र की साफ सफाई सुनिश्चित करायें। मुख्य सेविका व उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने परियोजना के सभी केन्द्रों की साफ सफाई सुनिश्चित करायें। कार्यकत्री को प्रोत्साहित किया गया कि केन्द्र पर अधिकाधिक संख्या में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें। मेरे द्वारा अगले सप्ताह औचक निरीक्षण किया जायेगा जिसमें बच्चों की उपस्थिति साफ सफाई की स्थिति अच्छी होनी चाहिये। केन्द्र विशुनपुरा प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बना है एवं वहीं संचालित होता है प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें बच्चें मध्यान्न भोजन करते पाये गये। प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि मीनू के अनुसार ही भोजन बनवाया जाय। मौके पर कृष्ण कान्त राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अभय कुमार सुमन्त उपायुक्त उद्योग, कौशल किशोर सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बैतालपुर, सुशीला मौर्या मुख्य सेविका तथा ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago