वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत वित्तीय साक्षरता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के दिशा-निर्देश में तथा नगरा शाखा के तत्वावधान में नगरा विकास खंड के इंदासों गांव में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत वित्तीय साक्षरता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा लोन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जैसी विभिन्न सामाजिक योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन लेन-देन के दौरान होने वाली ठगी और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए गए। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुशील कुमार ने कहा कि कम प्रीमियम पर बैंकों की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से बड़ा लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि मात्र 20 रुपये सालाना प्रीमियम पर दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों से बचत की आदत डालने और खाते में नॉमिनी जोड़ने की अपील की। साथ ही यह भी बताया कि खाता चालू रखने के लिए छह माह में कम-से-कम एक बार लेन-देन करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में उन्होंने कहा कि इस योजना से युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे उद्योग-धंधा शुरू कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। एफएलसीसी प्रभारी अनिल शुक्ला ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके समझाए और किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी साझा न करने की सलाह दी।
इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक ने किया तथा आभार नगरा शाखा प्रबंधक हनुमान प्रसाद ने व्यक्त किया।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago