देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l महाराजा अग्रसेन जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को अग्रवाल महासभा द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गयाl जिसमें सुबह से ही बच्चो के साथ बड़ों में भी खूब उत्साह दिखाया।
सर्वप्रथम अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया मंत्री आनंद अग्रवाल जयंती संयोजक शरद अग्रवाल के साथ मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला जागृति ने सयुंक्त रूप से महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद चित्र कला प्रतियोगिता जूनियर/ सीनियर वर्ग ,नॉन फायर कुकिंग बालक /बालिका वर्ग, फैंसी ड्रेस, वन मिनट गेम जूनियर /सीनियर वर्ग, क्विज आवर्स और आओ बोला मारवाड़ी प्रतियोगिताओं में अग्र एक बच्चों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया और खूब आनंद लिया। शाम तक चले कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच,महिला जागृति,महिला दादी परिवार,राधा दरबार के सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम को जिम्मेदारी से पूर्ण कराया।
कार्यक्रम में पुरुषोत्तम मरोदिया आनंद अग्रवाल प्रमोद राजगढ़िया संतोष पोद्दार विनय भगत प्रेम अग्रवाल विवेक कमानी सचिन अग्रवाल, विष्णु भगत, नवीन लाठ, पुनीत कन्हैया, अनूप लाडिया, रेनू अग्रवाल, मीनू झुनझुनवाल, सारिका झुनझुनवाल, रंजना केजरीवाल, राधा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, राहुल पोद्दार के साथ ही सैकड़ों की संख्या में बच्चे महिलाएं एवं पुरुषों की उपस्थिति रही।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…
आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…
प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…