सोलापूर के सरकारी अधिकारियों का दौरा
मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)l दो दिन पूर्व मुंबई में हुई भारी बारिश के कारण मानखुर्द की झोपड़पट्टियों में गंदगी का प्रकोप बढ़ गया था, जिसके कारण मानखुर्द की पारधी बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सोलापूर से आए अधिकारी झाकड़े और सरतापे ने मुंबई की पारधी बस्ती की समस्याओं का जायजा लिया। इस मौके पर आदिवासी पारधी महासंघ के मुंबई और नवी मुंबई अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के पारधी समाज महाराष्ट्र सेल अध्यक्ष संतोष एकनाथ पवार ने पारधी समाज का मार्गदर्शन किया और महत्वपूर्ण सलाह दी।
आदिवासी पारधी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष आप्पासाहेब साळुंखे के निवास स्थान पर जाकर सोलापूर और उस्मानाबाद जिलों के पारधी समाज की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उन समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास करने की मांग की।
इस मौके पर अधिकारियों ने पारधी समाज की समस्याओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उन समस्याओं का तुरंत समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, और रायगढ़ जिलों के आदिवासी पारधी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…
जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…
गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत की न्यायपालिका ने 16 जुलाई 2026 को एक ऐसा ऐतिहासिक…
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…