Categories: Uncategorized

हिन्दू महासभा की बैठक की तैयारियों पर आयोजन समिति गठित हुई – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक वीर सावरकर जयंती 26 मई को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित फाजलपुर बादली गांव में होगी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी करेंगे। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में दी। बी एन तिवारी ने बैठक के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का एजेंडा तैयार हो चुका है और देश भर के प्रतिनिधियों को त्वरित डाक द्वारा प्रेषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में देश भर से लगभग डेढ़ सौ प्रतिनिधियों के गुरुग्राम बैठक में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बैठक में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक महत्व के अनेक विषयों पर चर्चा होगी और प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता का तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गुरुग्राम पहुंचा और बैठक स्थल का दौरा कर कार्यकर्ताओं को बैठक की तैयारियों से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। गुरुग्राम जिला कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का पगड़ी और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर हिन्दू प्रबुद्ध सभा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र यादव योगी भी उपस्थित रहे। जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने बैठक को सफल बनाने के लिए पांच सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सत्येंद्र झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष तिलक राज, हिन्दू प्रबुद्ध सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम थवानी और राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र यादव योगी के नाम आयोजन समिति के अन्य मनोनीत सदस्यों में शामिल हैं।
प्रोफेसर यशपाल सिंह ने आयोजन समिति अध्यक्ष मनोनीत होने पर कहा कि देश के विभिन्न प्रांतों से गुरुग्राम बैठक में शामिल होने के लिए आने वाले प्रतिनिधियों के ठहरने और भोजन व्यवस्था के उत्तम प्रबंध के साथ बैठक स्थल को तैयार करने हेतु व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

2 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

2 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

3 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

3 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

3 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

4 hours ago