Categories: Uncategorized

ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश मेला कार्यक्रम का आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था के रीढ़ हैं । नई नई तकनीक एवं शोध के बल पर किसानों के उपज बढ़ाने के लिए कृषि विभाग रोज नए अनुसंधान कर रहा है । जिसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की भी मंशा है कि देश का किसान खुशहाल और आर्थिक रूप से मजबूत हो । उक्त बातें सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरजशेखर ने दुबहर ब्लॉक के अखार ग्राम पंचायत में कृषि विभाग द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश मेला के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही । कहा कि किसानों को सरकार से मिलने वाली प्रत्येक सुविधा सुगमता पूर्वक उनको मुहैया होनी चाहिए,साथ ही बिजली, पानी, खाद बीज से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को समय रहते तत्पर रहना होगा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि उपनिदेशक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि आए दिन कृषि में नए-नए शोध एवं अनुसंधान किसानों की उपज बढ़ाने के लिए प्रायः हो रहे हैं । शोध और अनुसंधान केवल लैब तक ही सीमित ना रहे बल्कि किसानों के खेतों तक पहुंचे इन्हीं सब उद्देश्यों के लिए प्रत्येक ब्लॉक ग्राम पंचायत में किसान गोष्ठी और मेले का आयोजन कर कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विशेषज्ञों के साथ आयोजित किया जा रहा हैं । ताकि किसानों को नई नई विधियों से अवगत कराते हुई उनकी भी समस्याओं को सुना जाए ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने दीप प्रज्वलित करके किया ।
इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्यसभा सांसद एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्रम तथा बुके देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित ब्लाक भर के किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र सोहाव के वैज्ञानिकों ने किसानों को नई-नई तकनीक एवं जैविक विधि के उपयोग से खेती कर अधिक मुआवजा कैसे प्राप्त करें इन सभी विधियों से प्रशिक्षित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुबहर ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पुना,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम प्रकाश सिंह पिंटू, प्रधान प्रतिनिधि लकी सिंह, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, शशिकांत सिंह, सुजीत सिंह, राघव सिंह ,संतोष पांडेय, अरुण सिंह ,विनोद सिंह ,वीरेंद्र सिंह, हरेराम सिंह, रामजी गिरी, अनिल सिंह ,अमर सिंह ,साहिल प्रताप सिंह, लिलटू सिंह, रूपेश सिंह, पिंटू पासवान, रंजन चौबे ,अश्वनी त्रिपाठी, रोशन सिंह, अशोक सिंह, ऋषि प्रकाश, अमित सिंह, सतीश यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन अश्वनी त्रिपाठी ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

1 hour ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

3 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

3 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

3 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

3 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

14 hours ago