मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l राहुल सांकृत्यायन सृजनपीठ के सभागार में रविवार को साहित्य उन्नयन संघ व जन संस्कृति मंच के तत्वावधान में प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की स्मृति में, एक काव्य संध्या का आयोजन किया गया।कविता पाठ के पूर्व डॉ .जयप्रकाश धूमकेतु ने पंजाब के प्रसिद्ध कवि सुरजीत पातर के संबंध में बातचीत करते हुए बताया कि वे प्राध्यापक के साथ-साथ पंजाब के एक बहुत बड़े कवि भी थे,उनकी कविताएं आम जनमानस में बहुत लोकप्रिय थीं उनकी स्मृति में काव्य-गोष्ठी का आयोजन करना उनको सच्ची श्रदांजलि देना है।समकालीन सोच के सम्पादक रामनगीना कुशवाहा ने कविता की सार्थकता के विषय पर चर्चा करते हुआ कहा कि सच्ची और अच्छी कविता वही होती है जो समाज को रास्ता दिखाने का काम करती है।
काव्य पाठ की शुरुआत में गाजीपुर के कवि चेतन ग्रामीण ने ‘व्यथा बूढ़े माँ-बाप की’ सुनाकर आज के दौर में बुजुर्गों की दयनीय स्थिति का चित्रण किया।आजमगढ़ के शायर आदित्य आजमी ने ‘इक शजर जिन्दगी में लगाया नहीं’ के माध्यम से दुनिया के सामने उत्पन्न हो रहे पर्यावरणीय संकट की ओर इशारा किया।आर्थिक विषमता का चित्रण करते हुए जितेन्द्र मिश्र’काका’ ने ‘आजकल हाथ बहुत तंग बा’ सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी।भोजपुरी के प्रसिद्ध कवि कृष्णदेव’घायल’ ने अपने व्यंग्य ‘बस टेशन के भवन में पुलिस चौकी, रऊवा देखले बानी’ के माध्यम से प्रशासन-व्यवस्था पर गहरी चोट की।रवींद्रनाथ यादव ने ‘बेटी न रही त कइसे आई दुलहिनिया’ सुनाकर भ्रूणहत्या रोकने की अपील की।युवा कवि रामअवध कुशवाहा ने ‘शब्द’ पर कविता सुनाई।तुफान सिंह ‘यूँ ही सिसक-सिसक के रिश्ते हैं चल रहे’ बृजेश गिरि ‘मेरी खुशी के लिए वो खुशी से हार गया’ सुरेंद्र सिंह ‘चांस’ ‘अब ना चलिहें केवनो बहाना’ डॉ.धनञ्जय शर्मा ‘आज भात नहीं मिला’ गिरीश मासूम ‘जब घर में बड़ी बेटियाँ हो गई’ सुनाकर देर शाम तक काव्य की रसधार बहाते रहे।कार्यक्रम के अध्यक्ष मनोज सिंह ने’अब तो आ जाओ निष्ठुर निर्मोही, मेरे आवारा, हरजाई बादल’ सुनाकर सबका दिल जीत लिया।फकरे आलम,शिवकुमार प्रियदर्शी एवं वरिष्ठ कवि रमेश राय ने भी काव्य-पाठ किया।काव्य-गोष्ठी का संचालन दिलीप सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर अजीम भाई,बृकेश यादव,प्रमोद राय,निशा यादव,वीरेंद्र,मरछू राम,रमेश आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

13 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

14 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

14 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

14 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

14 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago