विश्व युवा कौशल दिवस पर वृहद रोजगार मेले का आयोजन

492 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग, 142 युवाओं को प्राप्त हुआ रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डी०डी०यू०-जी०के०वाई०, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चकदही में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में कुल 492 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया तथा 11 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर युवाओं का चयन किया गया। इन कंपनियों में जीएमआर स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन प्रा० लि०, टाटा ऑटोकॉम्प गॉशियन ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस प्रा० लि०, एलिकॉन ग्रुप, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हीरो साइकिल्स, जीनस पॉवर इंफ्रा, क्वेस कॉर्प, बेस्ट इंटरनेशनल प्रा० लि०, समवर्धना मोटरसन एडसिस टेक लिमिटेड, टाटा मोटर्स, द हायरिंग कंपनी शामिल रहींl
रोजगार मेले के माध्यम से कुल 142 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। मेले में चयन प्रक्रिया के लिए कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन, नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिला सेवायोजन अधिकारी, एम०आई०एस० प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। आयोजन को प्रतिभागियों एवं कंपनियों दोनों ने सराहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

42 minutes ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

42 minutes ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

46 minutes ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

2 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

2 hours ago