बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

22 कंपनियों ने लिया भाग, 1536 युवाओं का साक्षात्कार—नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के तहत आयोजन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नव निर्माण के उत्कृष्ट नौ वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सेवायोजन विभाग, महराजगंज द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्मारक पी.जी. कॉलेज परिसर में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की रोजगारपरक नीतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 22 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जो युवाओं को नियुक्ति का अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कंपनियों से अधिकाधिक युवाओं को रोजगार देने का आह्वान किया और अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जनपद में 18 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। रोजगार मेले में लगभग 2400 युवाओं को नियुक्ति देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके करियर की महत्वपूर्ण शुरुआत है।
जिलाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि रोजगार मेले में बालिकाओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनपद में अब तक 174 से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 17,524 से अधिक युवाओं को रोजगार मिल चुका है। साथ ही, विश्व टीबी दिवस के अवसर पर 125 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।
रोजगार मेले में कुल 22 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें 1536 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया, जबकि 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद, जिला सेवायोजन अधिकारी ईशान प्रकाश, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शांति शरण मिश्र ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

7 minutes ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

16 minutes ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

43 minutes ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

52 minutes ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

58 minutes ago

गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा नेता का विरोध, डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अवैध वसूली बंद करने, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने व कॉल सेंटर स्थापित करने की उठाई…

3 hours ago