पी एम स्वनिधि लाभार्थियों व सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष लोन कैम्प का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा के निर्देशन में सोमवार को डूडा कुशीनगर व एचडीएफसी बैंक के सहयोग से पी एम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए विशेष कैंप का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।
इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के रीजनल हेड तरुण गुप्ता व शाखा प्रबंधक सौमित्र मोहन एचडीएफसी बैंक पडरौना के आग्रह पर अपर जिलाधिकारी द्वारा फीता कटकर कैम्प का शुभारंभ किया गया। जबकि ए डी एम द्वारा एचडीएफसी बैंक के रीजनल हेड से विशेष रूप से स्वनिधि के लाभार्थियों को लोन करने हेतु धन्यवाद दिया गया, और साथ ही पी एम स्वनिधि के लाभार्थियों को डिजिटल रूप से एक्टिव करने हेतु बैंक को आगे आने को कहा कि वे अपने यहां के लाभार्थियों को डिजिटल लेन देन करने हेतु प्रोत्साहित करें।एचएफडीसी बैंक के रीजनल हेड ने अपर जिलाधिकारी को अपने बैंक से विशेष तौर पर सरकारी कर्मचारियों को होने वाले लोन के लाभ के बारे में अवगत कराया की किस प्रकार से सरकारी कर्मचारी बैंक से जुड़कर व्यक्तिगत लोन, कार लोन,बिजनेस लोन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।इस आयोजन के दौरान शहर मिशन प्रबन्धक श्री राजदीप यादव डूडा,रीजनल हेड तरुण गुप्ता एचडीएफसी बैंक,शाखा प्रबंधक सौमित्र मोहन एचडीएफसी बैंक पडरौना ,रश्मि गुप्ता,राजन , साकेत, गौतम व नितेश बैंककर्मी एवम सामुदायिक आयोजक शेष मनी सिंह डूडा व अमित जैसवाल आदि उपस्थित रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

5 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

6 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

6 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

6 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

6 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

7 hours ago