हाटा सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर अनिल ढींगरा की अध्यक्षता व डीआईजी सुरेश आनंद कुलकर्णी , जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की उपस्थिति में तहसील हाटा के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
मंडलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा एक एक फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा मामलों का निस्तारण भी किया गया। इस दौरान हाटा विकास खंड के गांव लक्ष्मीपुर निवासी साधना यादव 18 वर्ष ने बताया कि माता पिता की मौत हो चुकी है, वह अपने माता पिता की इकलौती संतान है। अपने मामा के घर रहती है। बताया कि 2021 में परिवार रजिस्टर में मृत्यु दिखा दिया गया है। पट्टीदार लोग मृत्यु दिखाकर जमीन हड़पना चाहते हैं। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी हाटा सुधा पांडेय को निर्देशित किया कि जांच कराकर साधना का नाम चढ़वाने के साथ ही दोषी कर्मचारी के विरूद्ध रिपोर्ट दें। जिससे निलंबन की कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में सुकरौली बाजार निवासी मनसा मणि पुत्र वशिष्ठ मणि ने बताया कि वह हरिद्धार में नौकरी करते हैं, नगर पंचायत सुकरौली द्वारा अपनी निजी जमीन में आरओं प्लांट लगाने का आरोप लगाया। घीवहीं निवासी रामसूरत सिंह ने आयुक्त अनिल ढ़ीगरा को बताया कि बैनामें की जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा। आयुक्त ने तहसीलदार धर्मवीर सिंह को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 77 मामले प्रस्तुत किए गये। जिनमे 6 मामलों का मौके पर निस्तारण हो गया। इस दौरान राजस्व के 35, पुलिस के 9, विकास 6, शिक्षा 2, स्वास्थ्य 1 व अन्य 24 मामले शामिल रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, उपजिलाधिकारी हीरालाल, मुख्य चिकित्साधिकारी सूरेश पटारिया, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, अधिशासी अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, बीएसए रामजियावन मौर्य, डीएसओ, पी डी, डीसी मनरेगा, सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकार कुंदन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सनातन और स्त्री के शाश्वत संबंधों पर मंथन, राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय दार्शनिक अनुसंधान…

16 hours ago

विशाल भारत का भूगोल: दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के तत्वावधान में…

17 hours ago

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

18 hours ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

18 hours ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

18 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

19 hours ago