युवक ने रिश्तेदारी में फंदा लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम

घटना की पुलिस कर रही है जांच

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। रामपुर गांव में रिश्तेदारी में आए एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे देने का प्रकरण पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिगड़ा के मजरा तूलापुरवा निवासी बाऊर उर्म लगभग 40 पुत्र काशी राम अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आया था, वह वहां पर मजदूरी करता था। दो दिन पूर्व वह पत्नी के नाना के यहां रामपुर गांव में आया था। यहां पर उसका शव शनिवार को फंदे से लटकता मिला।सुबह शव मिलने की जानकारी से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, उसने आत्महत्या क्यों की है, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है,मालूम हो कि मृतक के चार बच्चे हैं सबसे बड़ा बेटा 10 वर्ष का है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

14 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

15 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

18 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

18 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago