विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन तथा जनपद न्यायाधीश, मऊ रामेश्वर के मार्गदर्शन में बुधवार को सोनी धापा खंडेलवाल, बालिका इंटर कॉलेज,मऊ के मैदान में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विधिक जानकारी प्रदान की गयी।
जागरुकता शिविर में विगत वर्ष 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवम्बर 2021 तक (नालसा) द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव अभियान, कार्यक्रम के तहत जनपद स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर तथा सराहनीय कार्य करने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जनपद स्तर पर विगत वर्ष चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु0 लक्ष्मी मद्धेशिया, कक्षा-6, सोनी धापा इण्टर कालेज, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कु0 मोबिना दारुल उलूम इंटर कॉलेज, तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु0 आलिया मेहसन, कक्षा-8, फतेहपुर गर्ल्स इण्टर कालेज तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु0 रुचि त्रिपाठी, कक्षा-10, सोनी धापा बालिका इण्टर कालेज, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कु0 तस्मीन जया, कक्षा-9 आलिया गर्ल्स इण्टर कालेज, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली फैजान अकबर, कक्षा-10 तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज,तथा स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु0 नूरजहाॅ कौसर, कक्षा-12, आलिया गर्ल्स
इण्टर कालेज, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कु0 अर्सी बानों, कक्षा-12, सोनी धाना इण्टर कालेज, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु0 सिम्पी सिंह कक्षा-10 बाबा धानी दास इण्टर कालेज को सम्मानित कर, उन्हें प्रशस्ती पत्र विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, कुॅवर मित्रेश कुशवाहा द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सचिव द्वारा कहा गया कि, प्रत्येक माता पिता का यह दायित्व है कि वह अपने बच्चों के पढ़ाई पर ध्यान दें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि उन छात्राओं के अन्दर हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की क्षमता व प्रेरणा मिले। और वह परिवार व देश का नाम रोशन कर सके। उन्होने कहा कि बच्चे ही देश की धरोहर हैं, इनके विकास से ही देश का विकास सम्भव है। इसके साथ ही साथ उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभ कामनायें देते हुए उनको आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र गुप्ता ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र व छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए, कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, डी0सी0, कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, मऊ , मंजू राय, प्रधानाचार्य, सोनी धापा इंटर कालेज, बीना गुप्ता, अध्यापिका, सोनी धापा इ0का0, रामजी पाण्डेय, अध्यापक, टाउन इण्टर कालेज, मोहम्दाबाद गोहना, अभिषेक कुमार गौरव, सदस्य, स्थायी लोक अदालत,मऊ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रिचा त्रिपाठी, सोनी धापा इ0 कालेज द्वारा किया गया।
जेल विशेष लोक अदालत
जिला कारागार मऊ में निरुद्ध विचाराधीन बन्दियों के मामलों की सुनवाई बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मऊ द्वारा नामित मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन,मऊ द्वारा किया गया। जिसमें 05 मामलों की सुनवाई की गयी तथा 01 मामले का निस्तारण जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा नेता का विरोध, डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अवैध वसूली बंद करने, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने व कॉल सेंटर स्थापित करने की उठाई…

43 minutes ago

बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

22 कंपनियों ने लिया भाग, 1536 युवाओं का साक्षात्कार—नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के…

46 minutes ago

बलिया में ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ लागू, गांवों को मिलेगी सीधी परिवहन सुविधा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ को जनपद…

49 minutes ago

मऊ में गंगा स्वच्छता अभियान: छात्राओं ने श्रमदान कर हटाया 80 किलो कचरा

मऊ,(राष्ट्र की परम्परा)। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद मऊ में पर्यावरण संरक्षण और नदी…

51 minutes ago

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बढ़ा विवाद, प्रधान ने थाने में दी तहरीर

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिवानकलां गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…

57 minutes ago

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, देवरिया में चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के…

2 hours ago